What are the best sites for backlinks? In this post, we've rounded up 15 of our favorite websites for building links, both followed and
कुछ देर में ईरान-US की मीटिंग होगी; होर्मुज संकट के बीच अमेरिका जा रहे 60 खाली तेल टैंकर
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने जर्मनी के समकक्ष योहान वाडेफुल से फोन पर कहा कि ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरानी डेलिगेशन को होने वाली बातचीत पर भी यकीन नहीं है। अराघची ने कहा कि अमेरिका ने बार-बार अपने वादे तोड़े हैं और कूटनीति के साथ विश्वासघात किया है। यही वजह है कि ईरान उस पर भरोसा नहीं करता। उन्होंने कहा कि सरकार ईरानी जनता के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी। सीजफायर पर बातचीत के लिए अमेरिका और ईरान का डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच चुका है। अमेरिका का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी डेलिगेशन की अगुआई संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment